चन्दौली केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में सेवा और स्वच्छता का महाअभियान जारी है। इसी कड़ी में 08 जून से शुरू हुए साप्ताहिक जन संपर्क और विशेष स्वच्छता कार्यक्रम के अंतिम दिन, आज रविवार (14 जून) को जनपद की मलिन बस्तियों में वृहद स्तर पर साफ-सफाई और प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान चलाया गया।अभियान के तहत जनपद की 393 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाली मलिन बस्तियों को चिन्हित कर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियों की सफाई, बस्तियों के कूड़े-कचरे का उठान और एंटी-लार्वा के छिड़काव के साथ-साथ सिंगल-यूज प्लास्टिक को हटाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन के इस प्रयास को धरातल पर उतारने के लिए सफाई कर्मियों की भारी फौज मुस्तैद रही।स्वच्छता के इस महापर्व में महिलाओं और पुरुषों ने कंधे से कंधा मिलाकर भागीदारी की। अभियान की सफलता को दर्शाते मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं:
लक्षित ग्राम पंचायतें (मलिन बस्तियां) 393
महिला कर्मियों की भागीदारी 379
पुरुष कर्मियों की भागीदारी 924
कुल प्रतिभागी कर्मचारी 1,303
एकत्रित व निस्तारित प्लास्टिक 799 किलोग्राम
आज के अभियान का मुख्य आकर्षण प्लास्टिक उन्मूलन रहा। बस्तियों की गलियों और सार्वजनिक स्थानों से कुल 799 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया। इस एकत्रित प्लास्टिक को पर्यावरण के अनुकूल पद्धतियों के जरिए निस्तारण डिस्पोजल के लिए भेजा गया।ब्लाक स्तर के अधिकारियों ने कहा "केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित यह साप्ताहिक अभियान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनपद को कचरा-मुक्त और स्वस्थ बनाने का एक संकल्प है। स्वच्छता कर्मियों का योगदान सराहनीय रहा, और अब आम जनता को भी प्लास्टिक का उपयोग बंद कर इस मुहिम को आगे बढ़ाना होगा।"
अभियान के अंतिम दिन ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई और जन संपर्क के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई गई।

No comments:
Post a Comment