रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया के लोकप्रिय पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व जनसेवा के पर्याय सुरेंद्र नारायण सिंह के पैर में फ्रैक्चर होने की सूचना प्राप्त होने पर बलिया के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी औढ़े स्थित उनके आवास पर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।यह आत्मीय मुलाकात भारतीय जनता पार्टी की पारिवारिक भावना, आपसी सम्मान और कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पित ऐसे व्यक्तित्व समाज और राजनीति दोनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।ईश्वर से प्रार्थना है कि सुरेंद्र नारायण सिंह शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों। प्रभु श्री काशी विश्वनाथ एवं माँ गंगा की कृपा सदैव उन पर बनी रहे। इस दौरान पूर्व किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उदय भान सिंह उदल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय दुबे प्रधान,दीपक सिंह, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष विकास दुबे,अनूप इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment