कंटेनर ट्रक से कुचलकर बेलदार की मौत, 200 मीटर तक घसीटा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 21, 2026

कंटेनर ट्रक से कुचलकर बेलदार की मौत, 200 मीटर तक घसीटा

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय हाईवे चौराहे पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रयागराज से कोलकाता जाने वाली हाईवे रोड पर सड़क पार करते समय कंटेनर ट्रक के पहिए के नीचे आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन भगाने के चक्कर में घायल को करीब 200 मीटर तक सड़क पर घसीटता ले गया।इसके बाद चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजने की तैयारी की, लेकिन बाद में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत छितौनी कोट गांव के राजभर बस्ती निवासी नंदलाल राजभर उर्फ संजय, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। वह पीडब्ल्यूडी विभाग में चतुर्थ श्रेणी बेलदार के पद पर कार्यरत थे।पुलिस ने कंटेनर ट्रक को कब्जे में लेकर हाईवे से हटवाया और जाम लगी लंबी कतार को खुलवाकर यातायात सुचारू कराया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मोहनसराय चौराहे पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज के धीमी गति से निर्माण पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि ब्रिज न बनने से पैदल यात्रियों को जान जोखिम में डालकर हाईवे पार करना पड़ रहा है, इसी कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad