जिलाधिकारी के आश्वासन पर राजातालाब तहसील में धरना तीन सप्ताह के लिए स्थगित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 21, 2026

जिलाधिकारी के आश्वासन पर राजातालाब तहसील में धरना तीन सप्ताह के लिए स्थगित

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।तहसील बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद 10 दिन से चल रहे धरना-प्रदर्शन को तीन सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। हालांकि उपजिलाधिकारी राजातालाब शांतून कुमार सिंनसिनवार के न्यायालय का बहिष्कार जारी रहेगा। बार एसोसिएशन की बैठक प्रस्तावक मनीष कुमार सिंह के प्रस्ताव पर अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन महामंत्री वीरेंद्र कुमार यादव ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि आज संपूर्ण दिवस सभी न्यायिक कार्य से विरत रहा जाएगा और एसडीएम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाता है।सदन में जिलाधिकारी से मिलकर आए कमेटी सदस्यों की बात भी रखी गई। वक्ताओं ने कहा कि 10 दिन से चल रहे धरने पर कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आया और न ही वार्ता हुई।जिलाधिकारी के आश्वासन पर धरना स्थगित किया गया है। बार ने निर्णय लिया कि बुधवार को केवल एसडीएम राजातालाब के न्यायालय का बहिष्कार होगा, जबकि तहसील परिसर के अन्य न्यायालयों में काम सामान्य रूप से होगा।बैठक में पूर्व अध्यक्ष सर्वजीत भरद्वाज, छेदी लाल यादव, पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त सचिव नवनीत उपाध्याय, प्रदीप कुमार राय, रामचंद्र सिंह पटेल सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने धरने का समर्थन किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad