राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सभा और रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 23, 2026

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सभा और रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

 

चन्दौली राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा चन्दौली के कार्यकर्ताओं ने 22 जून को बिछिया कला धरना स्थल से  जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाल कर एक ज्ञापन सौंपा। बता दें कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जनगणना में जाति आधारित जनगणना और ओबीसी की जाति आधारित जनगणना न करने के विरोध में राष्ट्र व्यापी चरणबद्ध आंदोलन चला रहा है,उसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर एक सभा कर अपना ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय को सौंपा।धरना स्थल पर हुई सभा में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष पेरियार बुल्लू यादव ने कहा कि जब सरकार पिछड़ों की गिनती ही नहीं करेगी तो उनको लाभ कहां से मिलेगा, उन्होंने कहा कि पशुओं और जानवरों की गणना की जा रही है, थर्ड जेंडर की गणना हो रही है लेकिन सरकार पिछड़ों की गणना नहीं कर रही है।ऐसा अन्याय हमारा संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।इस मौके पर मुन्नीलाल पहलवान,शिवभजन,महेन्द्र यादव,राजेश यादव,रमेश मौर्य, शिवपूजन मौर्य, रमाशंकर यादव,नत्थू यादव,प्रदीप चौहान,रामनरेश मौर्य,जयदेव मौर्य,स्व०डा०बाबूलाल लोहार,रामबली सत्यार्थी,सुरेश मौर्य,कमलेश यादव,अनिल लोहार सहित कई लोग मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad