रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया। पंडितपुर गांव में सोमवार को मच्छर भगाने वाले प्रमुख ब्रांड ‘ऑल आउट’ की सामुदायिक पहल ‘साथ लड़ेंगे डेंगू से’ ने सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर ब्रिलॉन कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने अभियान की उपलब्धियों को साझा करते हुए इसकी पहली इम्पैक्ट रिपोर्ट जारी की।विश्व डेंगू दिवस 2025 पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मच्छरों के पनपने वाले स्थलों की सफाई, कचरा प्रबंधन तथा सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। अभियान के तहत बच्चों ने “दबंग डेंगू जासूस” बनकर घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए और नियमित जांच-पड़ताल के लिए प्रेरित किया।इम्पैक्ट रिपोर्ट के अनुसार पंडितपुर में डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूकता 97 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि 90 प्रतिशत से अधिक परिवार नियमित रूप से जमा पानी बदलने लगे हैं। लोगों में डेंगू के लक्षणों की पहचान और बचाव संबंधी व्यवहार में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया है।कार्यक्रम में ब्रिलॉन कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनजीत दास ने कहा कि डेंगू से बचाव केवल जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जे. नायक ने कहा कि यह पहल स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को सामुदायिक कार्रवाई में बदलने का उत्कृष्ट उदाहरण है।जिला मलेरिया अधिकारी एस.सी. पांडे ने पंडितपुर की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि जनभागीदारी से सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा विभिन्न विकसित सामुदायिक स्थलों का अवलोकन किया।अगले चरण में भी ‘साथ लड़ेंगे डेंगू से’ अभियान डेंगू रोकथाम और जनजागरूकता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

No comments:
Post a Comment