सीएमओ ने सीएचसी अराजीलाइन का किया औचक निरीक्षण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 3, 2026

सीएमओ ने सीएचसी अराजीलाइन का किया औचक निरीक्षण

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अराजीलाइन का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था एवं विभिन्न कार्यक्रमों का जायजा लिया। बुधवार को निरीक्षण के दौरान प्रातः 8:45 बजे तक कुछ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को छोड़कर अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की।निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय परिसर एवं विभिन्न विभागों में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सीएमओ ने चिकित्सालय की प्रशासनिक एवं व्यवस्थागत कमियों को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही उत्तर प्राप्त होने तक उनका वेतन अवरुद्ध करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में अनुशासन, समयपालन एवं गुणवत्ता युक्त सेवाएं सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने के बावजूद प्रसव कक्ष से एक नवजात शिशु को उच्च केंद्र के लिए संदर्भित किया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित चिकित्सकों एवं अधिकारियों से स्पष्ट कारण सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।सीएचसी कोल्ड चेन प्वाइंट के निरीक्षण के दौरान वैक्सीन वितरण संबंधी रजिस्टर अद्यतन नहीं पाए गए तथा वितरण की प्रविष्टियां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अंकित नहीं थीं। इस संबंध में संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया तथा अभिलेखों के नियमित एवं अद्यतन रखरखाव के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से उपस्थित रहने, स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने, अभिलेखों का सही रखरखाव करने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने को कहा।उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित निगरानी जारी रहेगी तथा कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad