आई टी आई रेवसा परिसर में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 17, 2026

आई टी आई रेवसा परिसर में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

 

 जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित जनपद के आम नागरिकों द्वारा प्रदर्शनी की प्रशंसा की गई

चन्दौली भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक संचालित समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद चंदौली में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आई टी आई परिसर, रेवसा में दिनांक 17 से 20 जून 2026 तक विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रांत महेश चंद्र श्रीवास्तव व विधायक चकिया कैलाश आचार्य, विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। इस सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ,स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया गया।जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग व जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा विकास योजनाओं की लगाई गई प्रदर्शनी।

प्रदर्शनी में युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद आधारभूत संरचना परियोजनाओं, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास तथा आंतरिक सुरक्षा के सुदृढ़ मॉडल को ‘पहले और अब’की थीम पर प्रदर्शित किया गया।

  कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, महिला सुरक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण, विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन, हरित ऊर्जा, डिजिटल गवर्नेंस, औद्योगिक एवं तकनीकी विकास तथा आधुनिक कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था से संबंधित विषयों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी स्थल पर प्रधानमंत्री जी के कटआउट के साथ एक सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया, जहां आमजन छात्र-छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसामान्य तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने हेतु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रयासों की सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक विभाग द्वारा नामित कलाकार ओम तिवारी द्वारा गीत के माध्यम से  सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

 परिसर में जिला खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, उद्योग विभाग, पर्यटन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाए गए।

इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को डेमो चेक तथा टूल किट,पॉप कार्न के उपकरण देकर जन प्रतिनिधियों द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का प्रसारण भी दिखाया गया।

प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर पीडी डीआरडीए बी बी सिंह, डी सी मनरेगा आर के चतुर्वेदी, खादी ग्राम उद्योग अधिकारी जी पी यादव अपर जिला सूचना अधिकारी के के यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad