विधायक ने 67.43 करोड़ के लागत की टेक्सटाइल पार्क सड़क परियोजना का किया शिलान्यास - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 27, 2026

विधायक ने 67.43 करोड़ के लागत की टेक्सटाइल पार्क सड़क परियोजना का किया शिलान्यास

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विकास की कड़ी को गति प्रदान करते हुए रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रमना स्थित शिवर ट्रीटमेंट प्लांट, बजबजा प्लांट चौराहे पर प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क के लिए सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण परियोजना का शिलान्यास किया।विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने बताया कि लगभग 67.43 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना के अंतर्गत 1.550 किलोमीटर चार लेन और 0.750 किलोमीटर दो लेन सड़क का निर्माण एवं चौड़ीकरण किया जाएगा। प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क क्षेत्र के औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनेगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और वाराणसी की आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से माल परिवहन सुगम होगा और आसपास के गांवों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इसे रोहनिया विधानसभा की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की।स्थानीय नागरिकों का मानना है कि टेक्सटाइल पार्क और आधुनिक सड़क नेटवर्क से क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और रोहनिया उद्योग एवं रोजगार का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। क्षेत्रीय लोगों ने रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल का जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन अमित प्रधान ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, प्रधान राकेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, सहायक अभियंता शांतनु कुमार, जेई मुन्ना कुमार सहित भाजपा एवं अपना दल एस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad