लावारिस खड़े ट्रक से 7200 शीशी (720 लीटर) अवैध कोडीन कफ सिरप व एस्कफ सिरफ बरामद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 23, 2026

लावारिस खड़े ट्रक से 7200 शीशी (720 लीटर) अवैध कोडीन कफ सिरप व एस्कफ सिरफ बरामद

 

चन्दौली प्रभारी निरीक्षक अलीनगर गगनराज सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुखबिर की सूचना के आधार पर रिंग रोड के कोरी अंडरपास के पास से एक संदिग्ध लावारिस ट्रक (वाहन सं0 UP74Y4726) को कब्जे में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के डाले में मुर्गी के दाने के नीचे छिपाकर रखी गई कुल 72 पेटी में 7200 शीशी (720 लीटर) अवैध कोडीन कफ सिरप व एस्कफ सिरफ बरामद किया गया। मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर चन्द्रेश कुमार द्विवेदी को बुलाकर नियमानुसार परीक्षण कराया गया तथा नमूना माल जाँच हेतु जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। इसके अतिरिक्त ट्रक के केबिन से एक जीपीएस डिवाइस (Fleetx) मय सिम बरामद किया गया है।बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु0अ0सं0 0458/2026 धारा 8/21 NDPS Act व 18A/28/18C/27B औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।जांचोपरान्त पुलिस ने बताया कि वाहन स्वामी राहुल कुमार पुत्र जमादार सिंह, निवासी नासूपुर सजेती, पोस्ट मण्डई, फ़िरोज़ाबाद, उत्तर प्रदेश का निवासी है।बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में निरी0 गगनराज सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर,उ0नि0 अनिल कुमार यादव, उ0नि0 पंकज कुमार सिंह चौकी प्रभारी ताराजीवनपुर थाना अलीनगर,हे0का0 राकेश कुमार मौर्य,का0 प्रवेश कुमार सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली शामिल थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad