रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर बुधवार को पशुपालक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार राव एवं पशुधन प्रसार अधिकारी डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ने उपस्थित पशुपालकों को पशुओं के रखरखाव एवं हरा चारा प्रबंधन पर विचार रखा।गोष्ठी के दौरान प्रगतिशील पशुपालकों को ज्वार तथा मक्का का बीज सहित हरे चारे की मिनी किट निशुल्क वितरण किया।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार राव ने बताया कि आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के इस राजकीय पशु चिकित्सालय के अंतर्गत आने वाले सभी इच्छुक पशुपालकों के पशुओं को गला घोटू का टीकाकरण कर दिया गया है और 22 जुलाई से खुरपका व मुंह पका का टीकाकरण 1 सितंबर तक पूरे आराजी लाइन ब्लॉक क्षेत्र में चलाया जाएगा।

No comments:
Post a Comment