चन्दौली चकिया स्थानीय गांधी पार्क में रविवार को तीसरे दिन धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार और सरकार के अधिकारी जनता की समस्याओं को सुनना नहीं चाहते हैं, वन क्षेत्रों में सैकड़ों साल से आबाद दलित किसानों को वन विभाग बेरहमी से उजाड़ रहा है,सैकड़ों साल से पत्थर तोड़कर गरीब मजदूरों को वन विभाग और प्रशासन लगातार प्रताड़ित कर रहा है, सरकारी जमीनों पर बसे हुए गरीबों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है, वन अधिकार कानून को लागू नहीं किया जा रहा है,बिजली का निजीकरण स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली जैसी आवश्यक वस्तु को व्यापर बनाया जा रहा है, खाद बीज लेने पर फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता लागू करके किसानों को हताश किया जा रहा है,बांध बंदी नहर माइनर आदि की मरम्मत न होने सफाई के नाम पर लाखों रुपया का घोटाला सिंचाई विभाग द्वारा कर लिया गया है, इसकी जांच कर कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।जिसके सम्बन्ध में अखिल भारतीय किसान सभा,पत्थर खदान यूनियन का आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना लगातार जारी है। वक्ताओं ने कहा है कि अगर धरना के माध्यम से समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे व्यापक और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरना स्थल पर हुई सभा में शंभूनाथ सिंह,महानंद, रामनिवास पांडे, परमानंद सिंह, राजेंद्र यादव, भृगु नाथ विश्वकर्मा,नंदलाल राम, बदरूद्वजा अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment