ग्राम प्रधान ममता सिंह ने फीता काटकर "नए ग्राम संगठन समूह" का किया उद्घाटन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 18, 2026

ग्राम प्रधान ममता सिंह ने फीता काटकर "नए ग्राम संगठन समूह" का किया उद्घाटन

  

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजीलाइन विकासखंड के ग्राम सभा गौरा स्थित पंचायत भवन पर शनिवार को मन्नत महिला ग्राम संगठन नामक नए ग्राम संगठन समूह का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान ममता सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के बाद फीता काटकर समूह का शुभारंभ किया।ग्राम प्रधान ममता सिंह ने कहा कि इस नए ग्राम संगठन समूह के गठन से गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और स्वरोजगार की ओर अग्रसर होंगी। उन्होंने समूह की सभी महिलाओं से ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।समूह सखी आरती देवी ने बताया कि ग्राम सभा के विभिन्न समूहों से 5 महिलाओं का चयन किया गया है। इनमें समूह सखी आरती देवी, अध्यक्ष सिंधु भारती, सचिव निशा कुमारी, मनसा कुमारी और सुनीता शामिल हैं। ये सभी ग्राम सभा में संचालित अन्य समूहों का संचालन भी करेंगी।कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं ने ग्राम प्रधान ममता सिंह को माला, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंत में ग्राम प्रधान के साथ समूह की महिलाओं ने पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण किया और उपस्थित सभी महिलाओं को पौधे वितरित किए।इस अवसर पर शैल कुमारी, अनीता मौर्या, सुमन, कविता, रीता, जिउती, रेखा, पूजा, आशा, शर्मिला, सुशीला, सीता,प्रिया,पूनम पटेल सहित आईसीआरपी और सीएफ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad