जिलाधिकारी ने किया मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 18, 2026

जिलाधिकारी ने किया मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण

चन्दौली उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जनपद चन्दौली में शिक्षा के स्तर को अत्याधुनिक बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने तहसील सकलडीहा के हंडा गांव में चल रहे निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की रफ्तार को देखते हुए कार्यदायी संस्था और ठेकेदार को निर्धारित टाइमलाइन के भीतर हर हाल में काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

₹2358.96 लाख की लागत से संवर रहा है भविष्य

यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि० (निर्माण इकाई-03, वाराणसी) की देखरेख में बन रहे इस आधुनिक विद्यालय की कुल स्वीकृत लागत ₹2358.96 लाख है। शासन स्तर से परियोजना के लिए ₹1179.48 लाख की पहली किश्त (अवमुक्त धनराशि) पहले ही जारी की जा चुकी है, जिससे निर्माण कार्य को तेजी से गति मिली है।

यह मॉडल विद्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। परियोजना के तहत मुख्य भवन में भू-तल, प्रथम तल और द्वितीय तल रहेगा। मिड डे मील भवन के लिए भू-तल और प्रथम तल होगा, बाल वाटिका भवन: प्रथम पर इसके अलावा मल्टीपर्पज़ हॉल भवन, डॉरमेटरी भवन पर भू-तल और प्रथम तल (आवासीय छात्रों के लिए),  गॉर्ड रूम एवं वृहद स्तर पर स्थल विकास का कार्य किया जा रहा है। इस वृहद परियोजना का जिम्मा निर्माण एजेंसी मेसर्स बद्री राय एंड कंपनी (डिब्रूगढ़, असम) को दिया गया है। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की मैपिंग और टाइमलाइन के अनुसार ही हर चरण का काम समय पर पूरा हो, ताकि जनपद के बच्चों को जल्द से जल्द इस मॉडल स्कूल का लाभ मिल सके।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad