ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 20, 2026

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय पुलिस चौकी अंतर्गत मिल्कीचक रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे सोमवार को दोपहर में लगभग 11:20 पर प्रयागराज से वाराणसी जा रही कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से नगर पंचायत गंगापुर निवासी लल्लू साव नामक लगभग 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर रेलवे पुलिस तथा रोहनिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली और उपस्थित लोगों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, जिसके दौरान लोगों ने नगर पंचायत गंगापुर के वार्ड नंबर 5 के लल्लू साव के रूप में  शिनाख्त किया।घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया तथा नगर पंचायत गंगापुर में शोक की लहर दौड़ पड़ी।रोहनिया पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंजा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad