पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से चन्दौली में हर्ष - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 22, 2026

पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से चन्दौली में हर्ष

चन्दौली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व पीसीसी सदस्य व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राबर्ट्सगंज, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चकिया एवं जिला कोआर्डिनेटर सोनभद्र, लोकप्रिय नेता डॉ0 राम अधार जोसफ को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस उत्तरप्रदेश पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।डॉ0 राम अधार जोसेफ जी एक जमीनी कार्यकर्ता एवं किसान आंदोलन के सिपाही रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और संघर्षशील व्यक्तित्व से पूर्वांचल में किसान कांग्रेस निश्चित रूप से मजबूत होगी।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जननायक राहुल गांधी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, प्रियंका गांधी जी, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम जी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा जी एवं संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला जी का आभार व्यक्त किया है।आभार व्यक्त करते हुए डाक्टर राम आधार जोसेफ जी ने कहा कि चंदौली धान का कटोरा है किसान हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad