महिलाओं और किशोरियों में खून की कमी गंभीर समस्या, समय पर जांच जरूरी: डॉ. हर्षिता राय - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 20, 2026

महिलाओं और किशोरियों में खून की कमी गंभीर समस्या, समय पर जांच जरूरी: डॉ. हर्षिता राय

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी। काशी सेवा शोध समिति और काशी हॉस्पिटल भिखारीपुर, डीएलडब्ल्यू के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एनीमिया जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में महिलाओं और किशोरियों को संबोधित करते हुए डॉ. हर्षिता राय ने कहा कि महिलाओं में रक्ताल्पता एक गंभीर चिंता का विषय है। इससे महिलाओं को कमजोरी, बार-बार चक्कर आना और बार-बार बीमार पड़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आगे चलकर इससे होने वाली संतानों में भी खून की कमी हो सकती है और जच्चा-बच्चा दोनों के जीवन को खतरा बना रहता है।कार्यक्रम को काशी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. टी.पी. सिंह और पूजा पांडेय ने भी संबोधित किया।शिविर में सैकड़ों महिलाओं और किशोरियों का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया।सभी को आयरन और विटामिन की टेबलेट दी गईं।डॉक्टरों ने डाइट चार्ट और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी ताकि महिलाएं अपने खान-पान को लेकर जागरूक हों।इस दौरान समाज में एनीमिया के प्रति जागरूकता फैलाने वाली किशोरियों को काशी सेवा शोध समिति की ओर से "एनीमिया योद्धा" प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में गुड़िया, प्रीति, पिंकी, अनुकंपा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad