भवानीपुर चट्टी पर शव रख आक्रोशित ग्रामीणों के साथ परिजनों ने किया चक्का जाम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 20, 2026

भवानीपुर चट्टी पर शव रख आक्रोशित ग्रामीणों के साथ परिजनों ने किया चक्का जाम

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब थाना क्षेत्र के राजापुर स्थित मुर्गी फार्म में संदिग्ध परिस्थिति में गोविंदपुर निवासी मजदूर प्रेम कुमार वर्मा की मौत हो गयी।पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर मौत से गुस्साए परिजनों और गांव वालों ने मृतक के बच्चे तथा पत्नी संगीता के साथ मुआवजे तथा हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर भवानीपुर चट्टी पर शव रखकर मोहन सराय अदलपुरा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस बल के साथ पहुंचे एसीपी राजातालाब वीर सिंह, राजातालाब थाना प्रभारी दयाराम ने चक्का जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक प्रयास विफल रहा।लोग उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे। चक्का जाम शाम लगभग 7 बजे से अभी तक चल रहा है। चौराहे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद है।रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने फोन के माध्यम से अधिकारियों से वार्ता कर मृतक आश्रित को मुख्यमंत्री दुर्घटना राहत कृषि बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपए सरकार की तरफ से दिलाने तथा मुर्गी फार्म संचालक शिव शंकर मौर्य से तथा बिजली विभाग से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देने के बावजूद भी परिवार के लोग 25 लाख रुपया आर्थिक मदद एवं मुर्गी फार्म मलिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर अड़े रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad