रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव निवासी बाइक सवार विजय गुप्ता 38 वर्ष की हरहुआ काजी सराय ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर दर्दनाक मौत हो गई तथा दोस्त रंगीला गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार विजय गुप्ता मुंबई में एक साथ काम करने वाले सजोई निवासी अपने दोस्त रंगीला के साथ बाइक से घूमने गए थे, जिसके दौरान दुर्घटना हुई। घटना की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया तथा मां लालमनी देवी एवं पत्नी सोनी सहित परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बीरभानपुर निवासी स्वर्गीय राम लखन गुप्ता के तीन पुत्रों में मृतक विजय गुप्ता दूसरे नंबर के पुत्र थे।

No comments:
Post a Comment