रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया। "जन सेवा का ध्येय" को चरितार्थ करते हुए लोकप्रिय विधायक रोहनिया डॉ. सुनील पटेल ने बुधवार को कनेरी मोहनसराय स्थित जनसहयोग कार्यालय पर जनता दर्शन कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद किया।कार्यक्रम में रोहनिया विधानसभा के साथ-साथ अन्य विधानसभा क्षेत्रों और आसपास के जनपदों से आए सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। लोगों की शिकायतें मुख्य रूप से सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, राशन और राजस्व से जुड़ी थीं।डॉ. सुनील पटेल ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की पीड़ा का समाधान करना ही उनका संकल्प है।विधायक ने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है। प्रदेश उपाध्यक्ष अपना दल एस के रूप में उन्होंने आश्वस्त किया कि हर पीड़ित को न्याय और सम्मान मिलेगा। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष युवा मंच मानव सिंह,राजकुमार वर्मा, श्याम बली पटेल ,विनोद पटेल ,गोविंद पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment