जंतर-मंतर पर चल रहे धरने के समर्थन में सौंपा ज्ञापन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 20, 2026

जंतर-मंतर पर चल रहे धरने के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

 

चन्दौली चकिया भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी तहसील कमेटी चकिया द्वारा जंतर मंतर नई दिल्ली में सोनम बागचूक एवं देश के विद्यार्थियों का चल रहा संवैधानिक ढंग से धरने का समर्थन करते हुए राष्ट्रपति भारत सरकार के नाम उप जिला अधिकारी चकिया को पांच सूत्रीय मांग पत्र जुलूस निकालकर सौंपा गया।सौंपे गए मांग पत्र में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें,एन टी ए परीक्षा को समाप्त किया जाए, पुलिस दमन बंद किया जाए,परीक्षा अनियमितताओं की जांच की जाए एवं निष्पक्ष और पारदर्शी और जवाब देही शिक्षा प्रणाली लागू किया जाए के मांगों के साथ सीपीएम के जिला कमेटी के नेता लालचंद सिंह एडवोकेट, राजेंद्र यादव,लालमणि विश्वकर्मा, जय प्रकाश विश्वकर्मा,बडेलाल, रमेश सिंह, दिलीप कुमार,दशमी राम, गुप्त नाथ, शिव मूरत राम आदि  साथियों ने अपने विचार रखते हुए मांग किए की फौरन शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किया जाए और शांतिपूर्वक लोकतांत्रिक ढंग से जंतर मंतर पर धरनारत छात्रों की मांगों को माना जाए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad