रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी मिर्जामुराद सेवापुरी विधानसभा के राजातालाब मंडल के ग्राम सभा चित्तापुर में गुरुवार की दोपहर में वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने 4 लाख 2 हजार की लागत से 65 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण कराने हेतु विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बाद पूजा-पाठ कर शिलान्यास किया।जिलाध्यक्ष ने बताया कि चित्तापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत कार्य का शिलान्यास किया गया है।इस इंटरलॉकिंग रोड से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी तथा स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, राजातालाब मंडल अध्यक्ष सुजीत पाल, मंडल महामंत्री अनिल पांडेय, मंत्री प्रभु राजभर, शक्ति केंद्र संयोजक राजदेव मौर्या, जगदीश जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', ओमप्रकाश पटेल, शिवधनी पटेल, गोलू समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment