जाति प्रमाण पत्र के लिए तहसीलदार से मिली महिलाएं - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 3, 2026

जाति प्रमाण पत्र के लिए तहसीलदार से मिली महिलाएं

 

चन्दौली नौगढ़ के पंचायत परसिया कि महिलाएं ST जाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु तहसीलदार से मिली। सवाल यह है कि ये लोग माझी समुदाय की हैं या गोंड समुदाय की स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। 1359 का लेखा जोखा माँगा जा रहा है और उसी के आधार पर गोंड समुदाय से है तो ST और अगर माझी समुदाय से है तो OBC का जाति प्रमाणपत्र बनेगा। महिलाएं काफ़ी नाराज थी कि सरकार हम लोगों के साथ आँख मिचोली खेल रही है, सोनभद्र में ST का दर्जा मिला है तो चंदौली में क्यों नहीं।जैसा कि तहसीलदार द्वारा बताया गया कि सोनभद्र में जिन लोगों को ST का दर्जा मिला है उसको ख़ारिज किया जायेगा। OBC का जाति प्रमाणपत्र जारी किया जायेगा। वैसे ही परसिया में जिन 300 लोगों को ST जाति का प्रमाणपत्र जारी किया गया है उसकी लिस्ट बन गईं है, अगर 1359 की खतौनी में गोंड समुदाय से है तो उनको ST का दर्जा मिलेगा, अगर माझी समुदाय से है तो ST से हटाकर OBC में जाति प्रमाणपत्र जारी किया जायेगा। महिलाओं में अनीता, रमिता, प्रभावती, सीता, संजना सहित कुल 35 महिलाएं शामिल रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad