रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रमना में रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने बताया कि रमना क्षेत्र में 250 करोड़ रुपये की लागत से 75 एकड़ में आधुनिक टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जाएगा। इस परियोजना को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। यह टेक्सटाइल पार्क स्थानीय बुनकरों, कारीगरों, उद्यमियों और युवाओं के लिए रोजगार एवं आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खोलेगा। पार्क में उत्पादन से लेकर मार्केटिंग तक की सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे लघु एवं कुटीर उद्योगों को भी वैश्विक बाजार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘5F विजन’ फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन और फैशन से देश को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उम्मीद है कि इस परियोजना से न केवल रोहनिया क्षेत्र बल्कि पूरे पूर्वांचल में वस्त्र उद्योग को नई गति मिलेगी और ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’ का सपना साकार होगा।

No comments:
Post a Comment