रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं पर्यावरण विद् अनिल सिंह के नेतृत्व में श्री साईं सिटी अनौरा दासेपुर हरहुआँ में वन विभाग एवं सीआरपीएफ के जवानों द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन श्री साईं बाबा इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (एस.एस.बी. ग्रुप) के सौजन्य से और सृजन सामाजिक विकास न्यास के सहयोग से किया गया।जिसके दौरान मुख्य अतिथि डॉ. रवि कुमार सिंह, सदस्य सचिव,पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार तथा विशिष्ट अतिथि कुंदन राज कपूर एसडीएम पिंडरा,एस बाला पुरकार 95बटालियन सी आर पी एफ,एस एस बी के चेयरमैन गोपाल सिंह, निदेशक जितेन्द्र सिंह,आकाश गुप्ता रोमा बिल्डर्स , आर्कीटैक्ट आर सी जैन आदि लोगों ने क्षेत्रीय लोगों एवं स्कूल के बच्चों के साथ एस.एस.बी. ग्रुप के पदाधिकारियों के साथ बिल्डिंग परिसर में पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में वृक्षारोपण ही पृथ्वी को बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है। पर्यावरण विद अनिल सिंह ने नशा मुक्ति एवं पौधारोपण और उसके संरक्षण हेतु शपथ दिलाया और कहा कि प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के पर्यावरणीय कार्यक्रम लगातार चलाए जाएंगे, ताकि वाराणसी को हरा-भरा और स्वच्छ बनाया जा सके।

No comments:
Post a Comment