पार्थिव लिंग का पूजन धन और आयु को बढ़ाने वाला - अखिलानंद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 5, 2026

पार्थिव लिंग का पूजन धन और आयु को बढ़ाने वाला - अखिलानंद

 

चन्दौली पड़ाव। कामाख्या निवास के प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण की कथा के चतुर्थ दिवस की कथा में व्यास पीठ से पुराण वक्ता अखिलानंद जी महाराज नें पार्थिव शिवलिंग की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि सभी लिंगों में पार्थिव लिंग श्रेष्ठ है । पार्थिव लिंग की पूजा भोग और मोक्ष देने वाली है । शिव पुराण में कहा गया कि विष्णु , प्रजापति ब्रह्मा एवं अनेक ऋषिगण भी पार्थिव शिवलिंग का पूजन कर अपना मनोरथ पूर्ण किए हैं । देवता ,मनुष्य ,असुर , गन्धर्व , राक्षस आदि भी पार्थिव लिंग के प्रभाव से मनोरथ पूर्ण किए हैं ।महाराज ने कहा कि सतयुग में रत्न लिंग , त्रेता में स्वर्ण लिंग , द्वापर में पारद लिंग , और कलियुग में पार्थिव लिंग का विशेष महत्व हैं । इस बाबत महाराज ने कहा कि जिस प्रकार से सभी देवताओं में भगवान महेश्वर सदाशिव श्रेष्ठ हैं उसी प्रकार सभी लिंगों में पार्थिव लिंग सर्वश्रेष्ठ है । जिस प्रकार सभी नदियों में गंगा जी श्रेष्ठ हैं उसी प्रकार लिंगो में पार्थिव श्रेष्ठ है । जैसे वर्ण में ब्राह्मण पुरीयों में काशी श्रेष्ठ है उसी प्रकार सभी लिंगों में पार्थिव लिंग श्रेष्ठ हैं । पार्थिव लिंग का पूजन धन और आयु को बढ़ाने वाला हैं । जो सकाम भाव से पूजन करता है वह धनवान , श्रीमान होकर अंत में शिवलोक को प्राप्त करता हैं । शिवपूजन के बाबत विशेष रूप से कहा कि शिवपूजन के समय त्रिपुंड (भस्म ) और गले में रुद्राक्ष का माला अवश्य धारण करना चाहिए । तभी शिव पूजन का फल प्राप्त होता है। कथा में मुख्य यजमान के रूप में कांति जायसवाल , शेखर जायसवाल व निधि जायसवाल रहे। उक्त अवसर पर अनिल गुप्ता (गुड्डू ) , कमलेश तिवारी , यज्ञ नारायण सिंह , ओम प्रकाश जायसवाल , बबीता जायसवाल , अजय राठौर , खुशबू जायसवाल , अंजली राठौर , रेखा अग्रवाल , संतोष पाठक , विनायक अग्रवाल , आलोक पांडेय , नरेंद्र मिश्रा आदि भारी संख्या में शिवभक्तों ने कथा श्रवण किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad