रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया। कनेरी, मोहन सराय स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर रविवार को अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की स्मृति में दूसरी आजादी के रूप में क्रांति दिवस मनाया गया।रोहनिया विधायक सुनील पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेंद्र पटेल और आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से डॉ. पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया।इस अवसर पर विधायक सुनील पटेल ने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचितों-पिछड़ों के अधिकारों की जिस लड़ाई की नींव डॉ. सोनेलाल पटेल ने रखी थी, उसे पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ "डॉ. सोनेलाल पटेल अमर रहें" के नारे भी लगाए।डॉ.महेंद्र सिंह पटेल ने पी.डी. टंडन पार्क, प्रयागराज में डॉ. पटेल और समर्थकों के साथ हुई घटना को सामाजिक न्याय की आवाज को दबाने का प्रयास बताया। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल ने कहा कि उनका संघर्ष अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से खड़े रहना सिखाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार वर्मा, श्याम बली पटेल, विनोद पटेल, गोविंद पटेल सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment