कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने किया नमन, जिलाध्यक्ष बोले- ऐसा नेतृत्व आज दुर्लभ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 21, 2026

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने किया नमन, जिलाध्यक्ष बोले- ऐसा नेतृत्व आज दुर्लभ

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित कल्याण सिंह 'बाबूजी' की पुण्यतिथि शुक्रवार को रोहनिया केशरीपुर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने की। उन्होंने बाबूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने कहा कि आज के समय में कल्याण सिंह जैसा नेतृत्व दुर्लभ है, उन्होंने प्रदेश के लिए जो कार्य किए, वह अद्वितीय हैं। भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बाबूजी के फैसले आज भी प्रशासन के लिए मार्गदर्शक हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में संजीव सिंह गौतम, अश्वनी पांडेय, संदीप सिंह मिंटू, रेखा चौहान, विनय सिंह हिटलर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री संजय सोनकर ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad