बरेका इंटर कॉलेज में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, 100 छात्रों ने किया श्रमदान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 18, 2026

बरेका इंटर कॉलेज में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, 100 छात्रों ने किया श्रमदान

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों एवं महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत बरेका इंटर कॉलेज में अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार माहेश्वरी के नेतृत्व में कक्षा 11 के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर विद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को अपशिष्ट पृथक्करण के महत्व से अवगत कराया तथा गीले, सूखे, स्वच्छता संबंधी और विशेष देखभाल वाले कचरे के उचित पृथक्करण एवं निस्तारण की जानकारी दी। अभियान के तहत छात्रों ने स्वच्छता को दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान की शपथ ली। साथ ही विद्यार्थियों के लिए एसटीपी और ईटीपी का शैक्षिक भ्रमण भी आयोजित किया गया, जिसमें अपशिष्ट जल शोधन, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण की प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad