राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का 15 वें दिन भी जारी रहा आन्दोलन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 30, 2026

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का 15 वें दिन भी जारी रहा आन्दोलन

 

चन्दौली राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा 15 सितम्बर से चलाए जा रहे "चलो गांव की ओर साइकिल यात्रा"कार्यक्रम का विभिन्न तहसीलों में आयोजन किया गया। जिसमें "एससी-एसटी की तरह ओबीसी की पहचान के लिए जनगणना में स्पष्ट पहचान एवं पृथक विकल्प उपलब्ध कराने" के लिए आवाज बुलंद की गई।

इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष पेरियार बुल्लू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता चन्दौली जिले के विभिन्न गांवों में साइकिल रैली निकाले और लोगों को जाति जनगणना के बारे में जागरूक किए। इस दौरान चकिया क्षेत्र के भरेहटा गांव तथा चन्दौली तहसील सदर के गांवों में भी लोगों को जागरूक किया गया।इस मौके पर पेरियार बुल्लू यादव,स्व०बाबूलाल, डा०संतोष कुमार,विभूति नारायण,मोहन,संजय, अमरजीत यादव, श्यामलाल यादव, पकौड़ी,रामजी,श्याम नारायण यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad