रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।दिल्ली पब्लिक स्कूल वाराणसी के आतिथ्य में इंटर-डीपीएस क्विज जोनल-2026, जोन-3 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जोन-3 के 18 डीपीएस स्कूलों ने भाग लिया, जिसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग में 36-36 प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। डीपीएस उन्नाव, हल्द्वानी, झाँसी, कल्याणपुर कानपुर, बरेली, नोएडा, दौलतपुर हरिद्वार, बदायूँ, सहारनपुर, प्रयागराज, एल्डेको लखनऊ, जानकीपुरम लखनऊ, इंदिरानगर लखनऊ, बुलंदशहर, आजाद नगर, काशी, वाराणसी तथा बर्रा कानपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय की प्रिंसिपल सुश्री मुनमुन सेनगुप्ता ने कहा कि क्विज केवल उत्तर देने की प्रतियोगिता नहीं बल्कि सोचने, समझने और सीखने की प्रक्रिया है। प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर आदित्य नाथ मुबई ने किया। प्रथम चरण लिखित चयन राउंड था, जिसके बाद दोनों वर्गों से छह-छह टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में एमसीक्यू, वन वर्ड और बजर राउंड में कड़ा मुकाबला हुआ। कार्यक्रम में भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति हुई और समापन वंदे मातरम के साथ हुआ। जूनियर वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर कानपुर विजेता, डीपीएस नोएडा प्रथम उपविजेता और डीपीएस आजाद नगर द्वितीय उपविजेता रही। सीनियर वर्ग में डीपीएस नोएडा विजेता, डीपीएस प्रयागराज प्रथम उपविजेता और डीपीएस इंदिरानगर लखनऊ द्वितीय उपविजेता रहीं।

No comments:
Post a Comment