चंदौली राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के केंद्रीय आह्वान पर चकिया तहसील मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में तीसरे दिन भी"एससी और एसटी की तरह ओबीसी की पहचान के लिए जनगणना में स्पष्ट पहचान एवं पृथक विकल्प उपलब्ध कराने" के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन के क्रम में तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना प्रदर्शन किया गया और जिलाधिकारी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। अनिश्चितकालीन धरने के माध्यम से पिछड़ा वर्ग मोर्चा कि मांग है-ओबीसी का अलग विकल्प दिया जाए एससी और एसटी की तरह ओबीसी की पहचान के लिए जनगणना में स्पष्ट एवं पृथक विकल्प उपलब्ध कराया जाए तथा ओबीसी की गणना के लिए एससी एसटी की गणना की तरह ही निर्धारित व्यवस्थित एवं विश्वसनीय प्रक्रिया अपनाई जाए। राज्यवार आधिकारिक एवं व्यापक मास्टर जाति निर्देशिका तैयार की जाए, प्रत्येक राज्य में मान्य जातियां,उपजातियां, पर्यायवाची नाम और स्थानीय नामों को समाहित करने हेतु आधिकारिक मास्टर जाति निर्देशिका तैयार की जाए। प्रत्येक जाति को विशिष्ट कोड प्रदान किया जाए,जातियों के लिए यूनिक कोड निर्धारित किए जाए ताकि अलग-अलग नाम और वर्तनी के कारण एक ही जाति के आंकड़े अलग-अलग दर्ज न हो। अनियंत्रित ओपन कलम व्यवस्था समाप्त की जाए, ड्रॉप डाउन सूची आधारित प्रणाली अपनाई जाए, जाति दर्ज करने के लिए वैज्ञानिक एवं मानकीकृत ड्रॉप डाउन सूची आधारित प्रणाली विकसित की जाए, जिससे आंकड़ों में दोहराव,भ्रम और गलत वर्गीकरण की संभावना न्यूनतम हो। असूचीबद एवं स्थानीय जातियों के सत्यापन की स्पष्ट व्यवस्था हो,यदि किसी नागरिक की जाति उपलब्ध सूची में नहीं है तो उसके लिए उचित विकल्प रखा जाए तथा संबंधित जाति के सत्यापन और सूची में समावेशन के लिए संस्थागत व्यवस्था बनाई जाए। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी सुरक्षित एवं
फोटो -चन्दौली
ऑडिट योग हो, जाति संबंधी डेटा के संग्रह,सत्यापन,कोडिंग संकलन और प्रसंस्करण की पूरी प्रक्रिया ऐसी हो जिसे आवश्यकता अनुसार ऑडिट और सत्यापन किया जा सके तथा नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित हो। वर्तमान प्रश्नावली रद्द किया जाए, वर्तमान जनगणना प्रश्नावली को रद्द कर व्यापक चर्चा के बाद प्रश्नावली निर्धारित किया जाए ताकि समान अवसर सही प्रतिनिधित्व और समावेशी विकास के लिए आवश्यक वास्तविक जानकारी दर्ज हो सके।बता दें कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना-प्रदर्शन चन्दौली जिले के अन्य तहसीलों में जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा पेरियार बुल्लू यादव के नेतृत्व में एक साथ किया जा रहा है।चकिया तहसील के धरने के तीसरे दिन डॉक्टर संतोष कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी मीडिया प्रभारी,चन्दन विश्वकर्मा, चन्द्रशेखर प्रसाद,मिठाई लाल,सेवा लाल आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो-सकलडीहा
वहीं 04 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तीसरे दिन धरना प्रदर्शन के क्रम में तहसील सकलडीहा में उपजिलाधिकारी कार्यालय में स्टोनो को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्य रूप से स्व० डॉक्टर बाबूलाल लोहार प्रदेश सचिव बीएमपी, रामबली सत्यार्थी मंडल अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा वाराणसी, नामवर प्रसाद बागी मंडल उपाध्यक्ष बीएमपी वाराणसी, ब्रह्मानंद, विद्यासागर जिला कोषाध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा चंदौली, बाबूलाल,धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment