यूबीआई आरसेटी चंदौली में पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 14, 2026

यूबीआई आरसेटी चंदौली में पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

 

चंदौली। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूबीआई आरसेटी), चंदौली में आज पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संस्थान के निदेशक एवं एलडीएम आशीष कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों एवं चंदौली जनपद के किसान भाइयों को पशुपालन के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि आज के समय में कृषि के साथ-साथ पशुपालन किसानों की आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। सही जानकारी, आधुनिक तकनीक एवं उचित प्रबंधन के माध्यम से किसान पशुपालन को एक सफल एवं लाभकारी व्यवसाय के रूप में अपना सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने और अन्य लोगों को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर आरसेटी के फैकल्टी अमरेश कुमार सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान में आयोजित होने वाले आगामी निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एसी एवं फ्रिज रिपेयरिंग, बकरी पालन तथा मोबाइल फोन रिपेयरिंग के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने इच्छुक युवक-युवतियों एवं किसान भाइयों से इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाकर कौशल विकास एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की।

यूबीआई आरसेटी चंदौली द्वारा ग्रामीण युवाओं एवं किसानों को विभिन्न रोजगारपरक ट्रेडों में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

संपर्क एवं पंजीकरण

इच्छुक युवक-युवतियां एवं किसान भाई आगामी निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रवेश एवं अधिक जानकारी के लिए फैकल्टी अमरेश कुमार सिंह से संपर्क कर सकते हैं।

मोबाइल नंबर : 7905541901

प्रशिक्षण केंद्र : यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूबीआई आरसेटी), यूनियन बैंक फाटक शाखा, चंदौली।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad