पोषण युक्त आहार के सेवन तथा जंक फ़ूड के बहिष्कार का आह्वान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 23, 2026

पोषण युक्त आहार के सेवन तथा जंक फ़ूड के बहिष्कार का आह्वान

चन्दौली भारत सरकार द्वारा घोषित पोषण माह के सन्दर्भ में 9 सितम्बर से 8 अक्टूबर 2026 तक उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त क्रम में 23 सितम्बर को ग्राम्या संस्थान एवं उत्तर प्रदेश फोर्सेस के संयुक्त तत्वाधान आंगनवाड़ी केन्द्र, जोगियाकला, विकास खण्ड चकिया, चन्दौली में कार्यक्रम किया गया। उक्त आंगनवाड़ी केन्द्र पर अन्नप्राशन भी किया गया।इस अवसर पर ग्राम्या संस्थान से सुरेन्द्र ने प्रतिभागियों से चर्चा करते हुए पूछा कि आप सभी अपने बच्चों को रोजमर्रा के खान-पान में कौन-कौन सा आहार देते हैं जिसमें लोगों ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के बारे में बताया जिसमें पैकेट बन्द खाद्य पदार्थ (जैसे- बिस्कुट, नमकीन, चिप्स, मैगी, पास्ता, नूडल्स, इत्यादि) भी शामिल थे जिसे जंक फ़ूड भी कहा जाता है और यह अल्ट्रा प्रोसेस फ़ूड की श्रेणी में आता है। उन्होनें जंक फ़ूड के विभिन्न प्रकारों एवं इसके दुष्प्रभाव के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी। 

बच्चों के बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए भोजन में भुना चना, गुड़, मोटे अनाज, दालें, हरी एवं मौसमी सब्जियां, फल, दूध, दही, मट्ठा तथा अन्य स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करना महत्वपूर्ण है।

प्रतिभागियों से संवाद करते हुए दैनिक जीवन में पोषण युक्त आहार के सेवन तथा जंक फ़ूड के बहिष्कार का आह्वान किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका तथा आशा कार्यकत्री सहित कुल 28 प्रतिभागियों की सहभागिता रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad