गांवों में दौड़ रही साइकिल हो रही इसकी मांग... - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 22, 2026

गांवों में दौड़ रही साइकिल हो रही इसकी मांग...

                  

                           फोटो -चकिया 

चन्दौली राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 15 सितम्बर से चलाए जा रहे "चलो गांव की ओर साइकिल यात्रा"कार्यक्रम का विभिन्न तहसीलों में आयोजन किया गया। जिसमें "एससी-एसटी की तरह ओबीसी की पहचान के लिए जनगणना में स्पष्ट पहचान एवं पृथक विकल्प उपलब्ध कराने" के लिए आवाज बुलंद की गई।

                         फोटो-सदर चन्दौली 

इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष पेरियार बुल्लू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता चन्दौली जिले के विभिन्न गांवों में साइकिल रैली निकाले और लोगों को जाति जनगणना के बारे में जागरूक किए। इस दौरान चकिया क्षेत्र के गरला, नौगढ़ क्षेत्र के साथ ही चन्दौली सदर तहसील के गांवों में लोगों को जागरूक किया गया।

                              फोटो-नौगढ़ 

इस मौके पर डा०संतोष कुमार,चन्दन विश्वकर्मा, बल्लू, शशि प्रकाश, सत्यम, छोटू, आयुष विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा,छब्बू, सूरज, श्यामलाल विश्वकर्मा, हंसराज बिंद, मनोज विश्वकर्मा, संतोष वही नौगढ़ में संतलाल यादव,प्रेम नारायण यादव, राम अवध, महेंद्र तथा चंदौली में पेरियार बुल्लू यादव, लाल बहादुर नागवंशी सहित कई लोग शामिल रहे।







No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad