रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को आराजी लाइन मुख्यालय पर बीडीओ सुरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में आयोजित पांच दिवसीय विकासखंड स्तरीय चौपाल में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल एवं जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह के साथ रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने स्टालों का अवलोकन करते हुए गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा नन्हे मुन्ने बच्चों को अन्नप्राशन कराया। विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चौपाल में कृषि, ग्राम विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, खाद्य एवं रसद, उद्यान, पशुपालन, राजस्व, समाज कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, बैंकिंग, जल जीवन मिशन, शिक्षा, मनरेगा व एनआरएलएम सहित 24 विभागों के स्टाल लगाए गए हैं। स्टालों के माध्यम से लाभ से वंचित लाभार्थियों को चिन्हित कर पंजीकरण किया जा रहा है, सत्यापन के बाद उन्हें लाभ देकर संतृप्त किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment