किसानों को विधायक ने वितरित किया निःशुल्क मिनी कीट बीज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 24, 2026

किसानों को विधायक ने वितरित किया निःशुल्क मिनी कीट बीज

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के जंसा स्थित बहुउद्देशीय कृषि कल्याण केंद्र पर गुरुवार को मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल और विशिष्ट अतिथि वाराणसी मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने रबी सीजन 2026-27 के तहत किसानों को निःशुल्क चना, मटर, सरसों के बीज का मिनी कीट वितरण किया।कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा ने कीट एवं रोग प्रबंधन तथा भूमि-बीज शोधन पर जानकारी दी।सहायक निदेशक, मृदा परीक्षण-कल्चर ने मृदा परीक्षण के बाद स्वायल हेल्थ कार्ड पोर्टल से जारी मृदा स्वास्थ्य कार्ड की संस्तुति के आधार पर 12 पोषक तत्वों की उपलब्धता और संतुलित उर्वरकों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। संयुक्त कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने कृषि विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।इस दौरान आराजी लाइन ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) विनय कुमार मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (मृदा प्रयोगशाला) उदयराज सिंह, बीज गोदाम प्रभारी अमरजीत पटेल, मानस सिंह,राजकुमार वर्मा,विनोद पटेल सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad