रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी हरहुआ। अजगरा विधानसभा के ग्राम पंचायत धनेसरी निवासी सत्यनारायण पटेल की पुत्री और भारतीय जूनियर महिला हॉकी एशिया कप 2026 की स्वर्ण पदक विजेता मधु पटेल के वाराणसी प्रथम आगमन पर गुरुवार को उनके आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रोहनिया विधायक सुनील पटेल और आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव महिला मंच अनिता पटेल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव सिंह, जिला अध्यक्ष (महिला मंच) दुर्गावती पटेल, जिला अध्यक्ष (अनुसूचित मंच) सन्तोष सोनकर, जिला अध्यक्ष (बौद्धिक मंच) चन्द्रमा पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष (युवा मंच) जितेन्द्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष (पंचायत मंच) अनिल पटेल, अजगरा विधानसभा अध्यक्ष हंसराज गोंड, शिवपुर विधानसभा अध्यक्ष राजेश पटेल (प्रधान) जी, अजय पटेल, दिनेश पटेल आदि लोगों उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment