पिछड़ा वर्ग मोर्चा के साइकिल यात्रा को गांवों में मिल रहा समर्थन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 23, 2026

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के साइकिल यात्रा को गांवों में मिल रहा समर्थन

 

चन्दौली राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 15 सितम्बर से चलाए जा रहे "चलो गांव की ओर साइकिल यात्रा"कार्यक्रम का विभिन्न तहसीलों में आयोजन किया गया। जिसमें "एससी-एसटी की तरह ओबीसी की पहचान के लिए जनगणना में स्पष्ट पहचान एवं पृथक विकल्प उपलब्ध कराने" के लिए आवाज बुलंद की गई।

इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष पेरियार बुल्लू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता चन्दौली जिले के विभिन्न गांवों में साइकिल रैली निकाले और लोगों को जाति जनगणना के बारे में जागरूक किए। इस दौरान चकिया क्षेत्र के मगही पर मुबारकपुर के साथ ही चन्दौली सदर तहसील के गांवों में लोगों को जागरूक किया गया।इस मौके पर डा०संतोष कुमार,चन्दन विश्वकर्मा,दीपक,राजेश,जोशी, जवाहिर,बाला,प्रताप,सुभाष सहित चन्दौली सदर में पेरियार बुल्लू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad