विधायक ने सड़क और विद्यालय कक्ष निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 23, 2026

विधायक ने सड़क और विद्यालय कक्ष निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। विधानसभा रोहनिया क्षेत्र के रमना गांव में बुधवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित पटेल की शिकायत पर रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने रमना गेट से नरोत्तमपुर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य और प्राथमिक विद्यालय में हो रहे कक्ष निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने दोनों निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी और अधिकारियों को मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए। विधायक के निर्देश के बाद प्राथमिक विद्यालय परिसर में मानक के अनुसार गुणवत्ता न मिलने पर निर्माणाधीन कक्ष की दीवार को गिराया गया। विधायक डॉ. सुनील पटेल ने बताया कि रमना गेट से नरोत्तमपुर तक करीब 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण हो रहा है, जिसकी अनुमानित लागत 11 करोड़ 47 लाख रुपये है, जिसमें स्ट्रीट लाइट और सुंदरीकरण के कार्य भी प्रस्तावित हैं। निरीक्षण में पाया गया कि सड़क में 15 सेंटीमीटर तक गिट्टी की परत निर्धारित है, लेकिन गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे थे। विधायक ने मौके पर मौजूद जेई को निर्देश दिया कि गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और कार्य स्वीकृत मानक के अनुसार कराया जाए। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अमित पटेल, मानस सिंह, राजकुमार वर्मा,आनंद प्रकाश,विनोद पटेल,विकास,राजू आदि स्थानीय ग्रामीण और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad