रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी।त्योहारों से ठीक पहले अमेजन ने वाराणसी में अपना पहला फुलफिलमेंट सेंटर और सॉर्ट सेंटर लॉन्च करने की घोषणा की है। नए पूर्ति केंद्र में एक लाख क्यूबिक फीट सामान रखने की क्षमता है, जबकि नया छँटाई केंद्र 13 हजार वर्ग फीट में फैला है। इन सुविधाओं से वाराणसी और आसपास के ग्राहकों को पैकेट ज्यादा तेजी और भरोसे के साथ मिलेंगे और सैकड़ों स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। अब पूरे उत्तर प्रदेश में अमेजन के पास एक पूर्ति केंद्र, एक छँटाई केंद्र और दो डिलीवरी स्टेशन हो गए हैं। अमेजन में ऑपरेशंस के वीपी अभिनव सिंह ने कहा कि कंपनी भारत का सबसे बड़ा, सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद लॉजिस्टिक्स नेटवर्क बनाने में लगातार निवेश कर रही है। इस साल ऑपरेशंस नेटवर्क मजबूत करने, तकनीक बेहतर बनाने और कर्मचारियों की सुरक्षा व कल्याण के लिए 2800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है। त्योहारों से पहले नए केंद्रों को शुरू कर कंपनी उत्साहित है। यह विस्तार पूरे भारत में नेटवर्क बढ़ाने का हिस्सा है। कंपनी 20 नए पूर्ति केंद्र, 6 नए छँटाई केंद्र और 150 नए डिलीवरी स्टेशन जोड़ रही है। इससे सामान रखने की कुल क्षमता 50 प्रतिशत बढ़कर 6.4 करोड़ क्यूबिक फीट हो गई है और छँटाई की जगह 25 प्रतिशत बढ़कर 30 लाख वर्ग फीट हो गई है। सभी 6 नए छँटाई केंद्र और 7 नए गोदाम छोटे शहरों में खोले जा रहे हैं, जिनमें रायपुर, रांची और वाराणसी शामिल हैं। 118 शहरों में 150 नए डिलीवरी स्टेशन जोड़े गए हैं, जिससे पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत ज्यादा शहरों में उसी दिन डिलीवरी संभव हो रही है।

No comments:
Post a Comment