शास्त्री घाट पर होगा नई पीढ़ी संवाद, राजातालाब में तैयारी बैठक संपन्न - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 13, 2026

शास्त्री घाट पर होगा नई पीढ़ी संवाद, राजातालाब में तैयारी बैठक संपन्न

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब। जवाबदेह सरकार के लिए मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा के प्रथम चरण के समापन पर 20 सितंबर को शास्त्री घाट पर नई पीढ़ी संवाद और आम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को राजातालाब स्थित सम्पूर्णा लॉन में रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान की बैठक हुई। बैठक में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक सदस्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि जनगणना में ओबीसी कॉलम शामिल करने और आदिवासी धर्म कोड जोड़ने के वादे पूरे नहीं किए गए। इन मुद्दों को पूर्वांचल यात्रा के दौरान प्रमुखता से उठाया गया और लोगों का व्यापक समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन और भूमिहीनों को आवास जैसे संवैधानिक अधिकारों की गारंटी तभी संभव है जब सरकार कॉर्पोरेट घरानों की संपत्ति पर कर लगाए और काले धन की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करे। बैठक में माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा महिलाओं की आर्थिक लूट, प्राकृतिक संसाधनों के दोहन, पूंजी पलायन और लड़कियों की उच्च शिक्षा जैसे सवालों को मजबूती से उठाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता हरसोस ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह पटेल ने की, संचालन राजकुमार गुप्ता ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad