नौगढ़ चन्दौली तेदुआं गांव में रविवार को वन भूमि पर अधिकार के लिए आयोजित हुई किसान पंचायत अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले की गई। पंचायत के माध्यम से मांग किया गया कि वनाधिकार कानून लागू किया जाये, वनक्षेत्र में बसे हुए मूल निवासियों के घरों और फसलों पर बुलडोजर चलाने पर रोक लगाई जाये, कोल, पनिका, चेरो, मांझी, आदि जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया जाये, अन्य परम्परागत निवासियों से पचहत्तर साल का कागज मांगना बन्द किया जाये, तीन पीढ़ी अर्थात पचहत्तर साल मानकर दावे का निस्तारण किया जाये। भरदुआ के दलित किसानों, महिलाओं के ऊपर कायम मुकदमा वापस लिया जाये, विजयपुरवां से विस्थापित किसानों का जमीन पर नाम दर्ज किया जाये, बिजली के निजीकरण पर रोक लगाई जाये, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाई जाये, बेतहाशा बढ़ी हुई मंहगाई से आम जनता जीवन अत्यंत कठिन हो गया है मंहगाई पर तत्काल रोक लगाई जाये, किसानों के गल्ले का डेढ़ गुना दाम दिया जाये, जबरिया भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाई जाये।किसान पंचायत को किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष शम्भूनाथ नाथ यादव,राजेन्दर यादव, महिला समिति जिलाध्यक्ष लालमनी विश्वकर्मा, जिलामंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट, परमानंद मौर्य, महानन्द सत्यनारायण, रामनरेश, रामधनी, फेकू राम, रामेश्वर, श्रीमती, आदि ने सम्बोधित किया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment