चन्दौली शहाबगंज उत्तर प्रदेश किसान सभा के राज्यव्यापी आवाह्न के क्रम में आज शहाबगंज ब्लॉक मुख्यालय पर दर्जनों किसानों ने अति वर्षा व बाढ़ से गिरे हुए कच्चे मकान स्वामियों को प्रधानमंत्री आवास तथा जल जमाव से बर्बाद फसल का मुआवजा 30,000 हजार एकड़ और बटाईदार किसानों को मुआवजे सहित बीपीएल सूची में नाम न होने पर भी उन्हें पक्का आवास, खाने पीने की वस्तुओं के दाम रसोई गैस, चीनी,तेल, डीजल-पेट्रोल के दाम घटाने, महंगाई पर रोक लगाने, सभी समितियां पर पर्याप्त मात्रा में खाद बीज दवा की व्यवस्था करने, महीनों से रुकी बुढ़ापा तथा विधवा-विकलांग पेंशन शीघ्र खाते में भेजनें क्षेत्र के भूसी, भड़सर,केराय गांव,जेगुरी रोहाखी,बरियारपुर,लेहरा, हडौरा आदि गांवों की टूटी- फूटी जर्जर सड़कों का निर्माण करने, कमीशन खोरी भ्रष्टाचार बंद करने, बिजली का निजीकरण बंद करने, आय प्रमाण पत्र में गरीबी व
निर्धनता को देखकर जारी करने,वर्षा व बाढ़ के पानी के निकासी की व्यवस्था सही ढंग से करने, एम एस पी की गारंटी आदि सवालों को लेकर उत्तर प्रदेश किसान सभा के झंडा बैनर तले जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट व मंडल मंत्री नंदलाल व स्वामीनाथ के नेतृत्व में पूरे बाजार में जुलूस निकाल कर विकासखंड कार्यालय पर सभा प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र बीडीओ शहाबगंज को दिया गया।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष परमानंद, शंभू नाथ,महिला नेता लालमणि देवी,जयप्रकाश, बदरूद्वजा अंसारी, बडेलाल,छोटेलाल, जयनाथ,रामधार, रिंकू भारती, आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया और 2 अक्टूबर को चकिया गांधी पार्क में किसान सभा के आंदोलन में भाग लेने की अपील किये।


No comments:
Post a Comment