रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी मिर्जामुराद। सेवापुरी ब्लॉक के खालिसपुर गांव स्थित जीवा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत गायन और वादन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय के प्रबंधक विनोद तिवारी ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संजीव सिंह गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव काशी की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी लोक कला से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचल की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय गायन, लोकगीत एवं तबला, हारमोनियम वादन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा नेता अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', अमित सिंह 'पीयूष', शिवशंकर राय, अध्यापक राजेश कुमार सिंह, तेज बहादुर शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, राम कुमार अवस्ती, श्याम किशोर ओझा, राहुल पाठक, प्रभाकर समेत विद्यालय के अन्य शिक्षकगण, अभिभावक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment