औद्योगिक क्षेत्र रामनगर में 'श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर' आयोजित, 240 श्रमिकों की हुई जांच - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 8, 2026

औद्योगिक क्षेत्र रामनगर में 'श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर' आयोजित, 240 श्रमिकों की हुई जांच

चन्दौली जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत गुरुवार को श्रम विभाग द्वारा रामनगर औद्योगिक क्षेत्र (फेज-2) स्थित प्रशासनिक भवन में 'श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने किया।

इस अवसर पर देव भट्टाचार्य ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों के स्वास्थ्य और सम्मान के लिए इस प्रकार के शिविर का आयोजन एक अनूठी पहल है। प्रदेश सरकार श्रमिकों के कल्याण, बेहतर स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर काम कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की विशेष डॉक्टर टीम द्वारा विभिन्न कारखानों व प्रतिष्ठानों में कार्यरत 240 से अधिक श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। इसके साथ ही श्रम विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित श्रमिकों और नियोजकों को नए श्रम कोड बिल, ई-श्रम पोर्टल तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना की विस्तार से जानकारी दी।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी (पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर) पंकज कुमार सिंह के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में सहायक निदेशक (कारखाना, वाराणसी), श्रम प्रवर्तन अधिकारी नवदीप श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश, स्वास्थ्य विभाग की टीम, औद्योगिक क्षेत्र के सेवायोजक, 'मानव संसाधन एवं महिला कल्याण' संस्था के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad