शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठन में नई ऊर्जा का संदेश देगा-रोशन द्विवेदी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 9, 2026

शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठन में नई ऊर्जा का संदेश देगा-रोशन द्विवेदी

चकिया चंदौली प्रमुख समाजसेवी एवं भाजपा नेता/कार्यकर्ता रोशन द्विवेदी को वाराणसी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने पुष्प कुछ भेंट कर वाराणसी पधारे शीर्ष नेतृत्व का स्वागत किया। बता दें कि रोशन द्विवेदी सदैव पार्टी के द्वारा बनी नीतियों का लोगों में प्रचार-प्रसार और योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं और वे पिछले कई वर्षों से पार्टी के हर कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करते हैं।इस मौके पर श्री द्विवेदी के साथ पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।उनका मानना है कि शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठन में नई ऊर्जा का संदेश देगा और पार्टी नीतियों को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा।कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad