रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करधना गांव निवासी एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश सलाहकार सचिव कृष्णा पाठक के घर पर पिछले करीब बीस दिनों से पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पथराव का विरोध करने पर आरोपियों ने पत्रकार को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में शिकायत मिलने के बाद मिर्जामुराद पुलिस ने तीन आरोपियों सभी करधना गांव निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घर की छत पर पथराव,गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बताया गया कि लगातार हो रहे पथराव से पत्रकार का पूरा परिवार परेशान है। आरोप है कि आरोपियों द्वारा घर की छत और दरवाजे पर पत्थर फेंके जा रहे थे। विरोध करने पर कथित रूप से गाली-गलौज और धमकी दी गई। घटना को लेकर पत्रकार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी बताते चलें कि पीड़ित पत्रकार ने इस मामले में दो बार पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर कार्रवाई की मांग किया था, पुलिस की मौजूदगी में भी रात में पथराव हो रहा था,परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित पत्रकार द्वारा चौकी प्रभारी करधना को संपूर्ण जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की गई। चौकी प्रभारी कई पुलिसकर्मियों के साथ रात में उनके घर पहुंच कर छत पर बैठकर सुरागरसी कर रहे थे कि इसी दौरान पथराव होने लगा और एक सिपाही घायल होने से भी बच गया था।पुलिसकर्मियों ने अपनी आंखों से देखा कि आरोपियों की छत से पथराव हो रहा है। इसके बाद पुलिस बल आरोपी के दरवाजे पर गई,लेकिन आरोपी दरवाजा बंद कर घर के भीतर हो गए। बड़ी बात तो यह है कि पीड़ित पत्रकार कृष्णा पाठक द्वारा मिर्जामुराद थाने पर पहुंच कर थानाध्यक्ष को नामजक तहरीर दी गई,चौकी की पुलिस ने भी संपूर्ण घटना से भी उन्हें अवगत कराया इसके बावजूद भी थाना प्रभारी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से कतराने लगे थे। मामला जब पत्रकार प्रेस क्लब के पास पहुंचा तो तमाम पत्रकारों ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी से लेकर उच्च अधिकारियों को दी उसके कई दिनों बाद मिर्जामुराद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

No comments:
Post a Comment