सेवा संकल्प अभियान के तहत बाइक सेवा यात्रा का समापन, जगतपुर में हुई विशाल जनसभा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 7, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत बाइक सेवा यात्रा का समापन, जगतपुर में हुई विशाल जनसभा

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकली बाइक सेवा यात्रा के समापन अवसर पर रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सेवा ही भाजपा का संकल्प है और कार्यकर्ताओं की यह बाइक यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्रवाद के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने काशी के विकास और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है और आगामी चुनावों में फिर से भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि काशी से पूरा देश प्रेरणा लेता है और भाजपा ने देश की संस्कृति और विरासत को संरक्षित करते हुए विकास की नई परिभाषा गढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर से लेकर काशी तक विकास की गंगा बह रही है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, पूर्व मंत्री एवं विधायक नीलकंठ तिवारी ,रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक त्रिभुवन राम सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad