राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने जगतपुर सभा स्थल का लिया जायजा, जनसंपर्क कर लोगों को दिया निमंत्रण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 6, 2026

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने जगतपुर सभा स्थल का लिया जायजा, जनसंपर्क कर लोगों को दिया निमंत्रण

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। वडनगर से काशी सेवा यात्रा के समापन अवसर पर बुधवार को जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ आसपास के गांवों, चौराहों और बाजारों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और लोगों को आमंत्रण पत्र वितरित कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित इस विशाल जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शामिल होंगे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad